यूपी: ताला तोड़ घर से आठ लाख की चोरी, लाइसेंसी पिस्टल भी गायब
सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती में एक फल व्यवसाई के घर का ताला तोड़कर चोरों ने मंगलवार की रात में 32 बोर की पिस्टल सहित करीब आठ लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने वारदात के बारे में पुलिस को सूचना। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़ित शिव कुमार सोनकर के अनुसार, उनके चाचा का देहांत हो गया था। उनके दाह संस्कार में शामिल होने वह पूरे परिवार के साथ मंगलवार को दिन में मिर्जापुर गए थे। बुधवार की सुबह में करीब साढ़े 4 बजे जब वापस लौटे तो बाहर से घर का ताला टूटा था।
जब अंदर जाकर देखा तो घर में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी टूटी हुई नजर आई। अलमारी में तलासी की तो करीब तीन लाख के आभूषण, घर में रखे ढाई लाख रुपये नकदी गायब है। इतना ही नहीं घर के एक कमरे में रखा गया लाइसेंसी पिस्टल चोरी हो गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी राजकुमार तिवारी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अविनाश चंद्र सिन्हा ने मौका मुआयना किया।