फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The young man who came out after seeing was beaten up

Sonebhadra News: गदर-2 देखकर बाहर निकले युवक की पिटाई

Thu, 17 Aug 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The young man who came out after seeing was beaten up
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने गदर-2 फिल्म देखने गए एक युवक की पिटाई और वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में चार अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गाेरडिहा गांव निवासी एक युवक अशोक नगर निवासी अपने साथी के साथ मंगलवार की रात राबर्ट्सगंज स्थित सिनेमा हाल में गदर-2 फिल्म देखने गया था। फिल्म देखने के दौरान पीछे बैठे कुछ युवक चिल्ला रहे थे। उन्हें ऐसा करने से कई बार मना किया गया। फिल्म देखने के बाद जब दोंनों रात साढ़े ग्यारह बजे सिनेमा हाल के बाहर आए ताे नाराज चारों युवकों ने लाठी-डंडे से अशोक नगर निवासी युवक की पिटाई कर दी। इसमें उसका सिर फट गया। हाथ में भी गंभीर चोटें आई।

आरोप है कि आरोपियों ने पिटाई के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। जाते समय गुजरात नंबर के चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित युवक के साथी की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed