फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The young man was returning after distributing the wedding card of his younger sister, died in a road accident

Sonebhadra News: छोटी बहन की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा था युवक, सड़क हादसे में मौत

Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
The young man was returning after distributing the wedding card of his younger sister, died in a road accident
स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव में भुक्कू पहाड़ी के पास मंगलवार की रात दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वह अपनी छोटी बहन की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

काचन गांव निवासी भगवानदास की बेटी की शादी 19 मई को है। निमंत्रण कार्ड बांटने बड़ा भाई रामवृक्ष (30) बाइक से निकला था। कार्ड बांटकर वह देर रात घर लौट रहा था। रास्ते में सूपाचुआ गांव की भुक्कू पहाड़ी पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में रामवृक्ष व दूसरी बाइक पर सवार कुंडाडीह निवासी लालबाबू गोंड निवासी कुंडाडीह, बेलहत्थी निवासी शोभनाथ खरवार व राजकुमार घायल हो गए। सभी को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगाें की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां रामवृक्ष को मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घर में चल रही बहन के शादी की तैयारी की जगह सन्नाटा फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed