फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The young man had to get married for the second time.

युवक को दूसरी शादी करना पड़ा महंगा

Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The young man had to get married for the second time.
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली सुधा का कहना है कि दो जून को साढ़े पांच बजे पानी लेने के लिए सबमर्सिबल पंप पर गई तो ससुर ने बिजली कनेक्शन काट दिया। उसका आरोप है कि ससुर और पति के परिवार के अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की है। इतना ही नहीं बेड समेत अन्य सामान को घर से बाहर फेंक दिया। इतना ही नहीं उसके पति ने जुगैल थाना क्षेत्र के रहने वाली एक युवती से शादी भी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि मायके वालों ने सुसरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस संबंध में इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति धर्मेंद्र, ससुर कांता, सोमारू, कुसुम, राजा, अमरावती, रूपा और बिरबल के खिलाफ उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed