{"_id":"683f0f7eebf407326e0b0051","slug":"the-woman-had-undergone-sterilization-the-second-husband-wanted-a-child-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: नसबंदी करा चुकी थी महिला, दूसरा पति चाहता था बच्चा, गर्भवती होने का नाटक, चुरा लिया नवजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: नसबंदी करा चुकी थी महिला, दूसरा पति चाहता था बच्चा, गर्भवती होने का नाटक, चुरा लिया नवजात
Tue, 03 Jun 2025 08:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Jun 2025 08:41 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चोरी नवजात को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद किया। जानकारी के अनुसार महिला ने दूसरा विवाह किया था और उसने नसबंदी करा रखी थी। पति ने बच्चे की मांग किया तो नाटक करके अस्पताल में भर्ती हुई और बच्चा चुरा लिया। मामले में आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेडिकल कॉलेज अस्पताल से चोरी हुए नवजात को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है। नवजात को ले जाने वाली महिला और उसके दूसरे पति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि नसबंदी करा चुकी महिला का दूसरा पति उससे बच्चा चाहता था।
विज्ञापन
इसके लिए महिला गर्भवती होने का नाटक करते हुए अस्पताल में भर्ती हुई। वहां नवजात मिलते ही उसे लेकर फरार हो गई थी। पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन कर रही है। चंदौली जिले के नौगढ़ निवासी सुदामा की पत्नी पूनम ने गत 27 मई को लोढ़ी स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी के जरिए बेटे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह जब पूनम बेड की चादर बदल रही थी, तभी उसके बच्चे को खिलाने के बहाने लेकर एक महिला फरार हो गई। महिला कई दिन से उसके आसपास ही मंडरा रही थी। अस्पताल के सीसी टीवी फुटेज में महिला बच्चे को ले जाती दिख रही थी। घटना के बाद परिजनों के हंगामा मचाने पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
बच्चे की बरामदगी और महिला की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने चार टीमें गठित की थीं। अस्पताल से लेकर बाहर की दुकानों व अन्य क्षेत्रों में फुटेज खंगालने पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एएसपी मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि गठित टीमों ने तकनीकी सहायता, सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय सुराग एवं खुफिया सूचना के आधार पर सतत प्रयास किया।
मंगलवार को रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रामपुर से नवजात को सकुशल बरामद किया गया। उसे ले जाने वाली महिला ममता और उसके दूसरे पति श्रीनाथ को भी गिरफ्तार किया गया है। एएसपी के मुताबिक पूछताछ में महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की काफी पहले सर्पदंश से मृत्यु हो चुकी है। पति से उसे दो बेटे और एक बेटी हैं। तीन बच्चों के बाद उसने नसबंदी करा ली थी।
पति की मौत के बाद वह चचेरे देवर श्रीनाथ के साथ पत्नी के रूप में रहने लगी थी। श्रीनाथ ने उससे कहा था कि वह उसे बच्चा दे पाएगी, तभी साथ रखेगा। इसके बाद उसने अपने गर्भवती होने की बात सभी से कह दी थी। वह किसी तरह से बच्चा पाने का प्रयास कर रही थी। अपनी तबीयत खराब होने का बहाना कर वह जिला अस्पताल लोढ़ी में दो-तीन दिनाें से मौजूद थी।
इसी बीच अस्पताल में एक महिला को बच्चा हुआ था। नवजात को देखकर उसे लालच आ गया। वह उसी के आस पास रहती थी और उनसे अपनी नजदीकी बढा़ ली। मौका पाकर अपने देवर (पति) के साथ नवजात शिशु को अस्पताल वार्ड से लेकर टेंपो से बढ़ौली रॉबर्ट्सगंज आई। यहां से दूसरे वाहन से रामगढ़ होते हुए अपने घर रामपुर आ गई।
सभी गांव वालों को यह बताया कि उसे बच्चा हुआ है। इस खुशी की उसने गांव में मिठाई भी बांटी थी।