फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The whole country is looking at Rahul with hopeful eyes.

राहुल को उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है पूरा देश

Sat, 19 Jun 2021 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
The whole country is looking at Rahul with hopeful eyes.
सोनभद्र। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन शनिवार को युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के ब्रह्म नगर में मनाया। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने केक काटा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों राशन बांटा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमित चतुर्वेदी ने कहा कि आज पूरे देश में सत्ता के खिलाफ अगर विपक्ष की कोई आवाज बन रहा है तो वो हमारे नेता राहुल गांधी हैं। उनका जन्मदिन सेवा भाव के रूप में मनाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में ही भारत आर्थिक, वैश्विक, सामाजिक तौर पर विकास की अग्रणी भूमिका निभा पाएगा। प्रदेश महासचिव अधिवक्ता धीरज पांडेय ने कहा कि राहुल एक निडर निर्भीक और योग्य नेता हैं, जिनके लिए कांग्रेस का एक-एक सिपाही मर मिटने को तैयार है। शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि राहुल ने निडरता के साथ अपने आप को लगातार साबित किया। संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला ने किया। इस दौरान शशांक मिश्रा, राजू देव पांडेय, निगम मिश्रा, प्रमोद पांडेय दीपू, गुंजन श्रीवास्तव, मोहम्मद अकरम, सन्नी शुक्ला, संजय बियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शक्तिनगर: ऊर्जांचल में कांग्रेसियों ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन ककरी सामुदायिक भवन में केक काटकर मनाया व उनके दिर्घायु होने की कामना की। इसके उपरांत हुई बैठक मे युवक कांग्रेस के जिला महासचिव लक्ष्मीकांत दुबे ने कहा कि राहुल गांधी एक मात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने सबसे पहले कोविड-19 संक्रमण की भयावहता को समझा व सरकार को इसके रोकथाम हेतु आवश्यक निर्णय लेने का आग्रह किया। कांग्रेस नेता हरेंद्रनाथ मिश्रा, संतोष दुबे, ओम प्रकाश द्विवेदी, हरिनाथ खरवार ने कहा कि राहुल गांधी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले तथा आमजन से जुड़े हुये नेता हैं। इस दरम्यान सोनु शाह, सम्सुजोहा अंसारी, अफसर हुसैन, उमेश आदि दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed