फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The wedding was to take place on May 1st, but the girl disappeared with her lover.

Sonebhadra News: एक मई काे होनी थी शादी, प्रेमी के साथ युवती हो गई गायब

Thu, 30 Apr 2026 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The wedding was to take place on May 1st, but the girl disappeared with her lover.
एक मई को शादी होनी थी। पूरा परिवार तैयारियों में जुटा हुआ था। अचानक युवती गायब हो गई। मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र का है। परिवार वालों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह बभनी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक किशोर के साथ लापता हो गई है। हालांकि तहरीर में किशोर पर ही युवती को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस युवती की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि म्योरपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती (19) की शादी आगामी एक मई को तय थी। परिवार के लोग उसेस जुड़ी तेयारियां में भी जुटे हुए थे। इस बीच 22 अप्रैल की रात 10 बजे वह अचानक लापता हो गई। परिवार के लोगों ने जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि युवती के साथ बभनी थाना क्षेत्र का एक किशोर भी लापता है। किशोर ने युवती को भगाया या युवती ने किशोर को इसको लेकर जहां बुधवार को खासी चर्चा बनी रही। वहीं पिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी को आरोपी भगा ले गया है। वह नाबालिग है या बालिग इसका तहरीर में कोई जिक्र नहीं किया है। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर युवती की तलाश के साथ ही मामले की जांच जारी है। जिस आरोपी को किशोर बताया जा रहा है कि वह बालिग है या नाबालिग, इसकी पुष्टि उसके मिलने और जांच के बाद ही हो जाएगी। फिलहाल पिता ने उनके संरक्षण से बेटी को ले जाने का आरोप लगाया है। उसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed