फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The water level reached 867.5 feet Rihand

रिहंद का जलस्तर 867.5 फीट पहुंचा

Thu, 18 Aug 2016 11:45 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Thu, 18 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The water level reached 867.5 feet Rihand
चतरा ब्लॉक क्षेत्र के धधरौल बांध का खुला फाटक।
जिले में इन दिनों हो रही बारिश की वजह से रिहंद डैम, ओबरा डैम के साथ ही धंधरौल बंधा, नगवां बंधा और बलुई बंधा का जलस्तर बढ़ गया है। पिपरी स्थित रिहंद डैम का जल स्तर गुरुवार को 867.5 फुट पहुंच गया। इसकी वजह से रिहंद डैम और ओबरा डैम के आसपास के तटवर्ती इलाकों में हाई एलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा धंधरौल बांध के 18 और नगवां बांध के चार फाटक खोले दिए गए।  गुरुवार की देर रात ओबरा डैम का जलस्तर 193.25 हो गया, इस कारण एक फाटक खोल दिया गया।
विज्ञापन


रेणुकूट प्रतिनिधि के मुताबिक पिपरी स्थित रिहंद डैम का जलस्तर गुरुवार को 867.5  फुट पहुंच गया। जबकि इसकी अधिकतम क्षमता 867.5 फुट है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन राम विलास यादव ने बताया की बांध के तटीय क्षेत्रों में सभी को आगाह कर दिया गया है। नदी और बांध के किनारों पे बसे लोगों को नदी से दूर जाने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि तीन टरबाईन के माध्यम से 150 मेगावाट विद्युत उत्पादन हो रहा है। पिछले 48 घंटों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बरसात कम होने से पानी का आवक कम हुआ है।
विज्ञापन


कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत सागर के लबालब भरे होने से पूरे साल अब ताप विद्युत गृहों को जल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। ओबरा प्रतिनिधि के मुताबिक ओबरा डैम का जल स्तर गुरुवार को  193.25 फुट पहुंच गया। इस समय प्रतिदिन 0.5 फुट जल स्तर बढ़ रहा है। अगर यहीं स्थिति बरकरार रही तो किसी भी समय फाटक खोलना पड़ सकता है। फिलहाल तटवर्ती गांवों गुड़ुर, चकाड़ी, खैरटिया, बर्दिया, सिंदुरिया, चोपन, खेवदा, अम्मा टोला, मीतापुर, करगरा, गुरदह, गायघाट, अगोरी, चौरा, बिजौरा आदि को एलर्ट कर दिया गया है। अचानक फाटक खोले जाने से इन गांवों पर खासा प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओबरा बांध प्रखंड के एक्सईएन डीके सिंह ने बताया कि डैम में पर्याप्त पानी की वजह से हाइडिल की 35 मेगावाट की दो यूनिट चल रही है। जिससे 60 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। कहा कि तटवर्ती गांवों के लोगों को आगाह कर दिया गया है । चुर्क और रामगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक धंधरौल बांध में गुरुवार को पानी का जल स्तर 32 फुट पहुंच गया। धंधरौल बांध के जेई सादिक का कहना है कि बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 18 फाटक खोल दिए हैं। अब सिर्फ दो फाटक बचे हैं। अगर बारिश की यहीं स्थिति रही तो दोनों बचे फाटकों  को खोलना पड़ सकता है। इसी प्रकार से नगवां बांध के चार फाटक खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed