{"_id":"5793ba3b4f1c1b7a41c4d115","slug":"the-water-level-increased-in-rihand-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिहंद डैम के जलस्तर में 1.9 फीट तक की वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिहंद डैम के जलस्तर में 1.9 फीट तक की वृद्धि
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
रिहंद डैम, जिसका बढ़ गया है जलस्तर। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एशिया के विशालतम जलाशयों में एक रिहंद डैम में शुक्रवार की शाम से लेकर रात तक हुई झमाझम बारिश के बाद जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। शनिवार को डैम के जलस्तर में 1.9 फीट की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अभी छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश की तरफ से पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। इस कारण जलस्तर बढ़ने की गति धीमी बनी हुई है।
रिहंद डैम का न्यूनतम जलस्तर 830 फीट है। इस बार बारिश शुरू होने तक जलस्तर 838 फुट के इर्द-गिर्द सिमटा हुआ था। बारिश शुरू होने के बाद भी इसमें मामूली अंतर ही पाया था, लेकिन शुक्रवार शाम से रात तक हुई मजे की बारिश के बाद जलस्तर में बढ़ाव शुरू हो गया है। शनिवार को डैम का जलस्तर 839.9 फुट रिकार्ड किया गया। जो 838 फीट पर रहे जलस्तर से 1.9 फीट अधिक है।
उधर, अधीक्षण अभियंता इं. शैलेष सिंह ने भी जलस्तर 839.9 फीट पहुंचने की पुष्टि की। बताया कि अभी जलस्तर धीमी गति से बढ़ रहा है। जैसे ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की ओर से पानी तेजी से आना शुरू हो जाएगा, जलस्तर में भी तेजी से वृद्घि शुरू हो जाएगी। बता दें कि इस डैम से बिजली परियोजनाओं के शीतलन, आवासीय कालोनियों के पेयजलापूर्ति के साथ ही रिहंद और ओबरा पन विद्युतगृह के इकाइयों का संचालन और ओबरा डैम होते हुए सोन नदी के रास्ते बिहार के इंद्रपुरी बैराज तक सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाता है।