फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The wait for 42203 candidates will end today

Sonebhadra News: 42203 परीक्षार्थियों का आज खत्म होगा इंतजार

Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The wait for 42203 candidates will end today
सोनभद्र। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए नतीजों का इंतजार 25 अप्रैल को खत्म होगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित करने के एलान के बाद परीक्षार्थियों की बेचैनी बढ़ गई है। इस बार परीक्षा में 42203 छात्र-छात्रा शामिल हुए थे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा जिले के 77 केंद्रों पर 24 फरवरी से आरंभ हुई थी। परीक्षा में हाईस्कूल के कुल 25579 छात्र-छात्रा पंजीकृत रहे। इसमें 12736 छात्र और 12843 छात्राएं शामिल थीं। परीक्षा के दौरान 2121 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह हाईस्कूल में कुल 23458 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। वहीं इंटर में कुल 9429 छात्र और 10291 छात्राओं सहित कुल 19720 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 975 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 18745 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 12 मार्च को परीक्षा संपन्न होने के बाद से सभी को नतीजे घोषित होने का इंतजार था। पिछले एक सप्ताह से वह लगातार परिणाम के संंबंध में बोर्ड से सूचना जारी होने की बाट जोह रहे थे। बृहस्पतिवार को इसकी तिथि घोषित होने के बाद परीक्षार्थी अपने अच्छे नतीजे को लेकर फिक्रमंद हो गए। वह विभिन्न वेबसाइट पर अपना अग्रिम पंजीकरण कराते नजर आए, जिससे उन्हें सबसे पहले परिणाम जानने में दिक्कत न आए। जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से परीक्षा कराई गई थी। जिले के विद्यार्थियों ने पूरी मेहनत से परीक्षा दी थी। पिछले वर्षों की अपेक्षा परिणाम बेहतर आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

----
वर्ष 2024 में यह रही स्थिति::
कक्षा: परीक्षार्थी शामिल हुए: उत्तीर्ण हुए: प्रतिशत
हाईस्कूल: 26922: 21983: 81.66
इंटर: 18698: 16752: 89.59
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed