फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The villagers of Sanwara demonstrated for the construction of a paved road

Sonebhadra News: पक्की सड़क निर्माण के लिए संवरा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 16 Mar 2025 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Sanwara demonstrated for the construction of a paved road
क्षेत्र के संवरा गांव के ग्रामीणों ने पक्की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किए। वर्षो से चली आ रही मांग पूरा नहीं हाेने से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सभी ने पक्की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विकास खण्ड बभनी के संवरा गांव के प्राथमिक विद्यालय से चंद्रदत्त दुबे के घर तक दो किलोमीटर सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण तीन वर्ष से शिकायत करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

आज तक सड़क कच्ची है और जगह-जगह गड्ढे हैं। आए दिन लोग चोटिल होते हैं। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण देवकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि संवरा गांव की सड़क वर्षों से क्षतिग्रस्त अवस्था में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग वर्ष 2022 से लगातार सड़क का मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
मगर अभी तक संबंधित विभागीय अधिकारियों की तरफ से सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बरसात के मौसम में विद्यालय जाने वाले बच्चों राहगीर को आवागमन में समस्या होती है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो वह ब्लॉक का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
सभी ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में भैयाराम, योगेंद्र कुमार, राजनारायण, धन सिंह, फूलकुंवर, पुलिबसिया, धन शाह, रामसुंदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed