{"_id":"655f7ef67e23a75d0e016657","slug":"the-villagers-beat-meth-fiercely-when-he-came-to-collect-the-laborers-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-6178-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मजदूर लेने आए मेठ को ग्रामीणों ने जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मजदूर लेने आए मेठ को ग्रामीणों ने जमकर पीटा
विज्ञापन
साेनभद्र। ओबरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में लेबर लेने आए मेठ को छेड़खानी करना भारी पड़ गया। नाराज ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
ओबरा थाना क्षेत्र के पनारी गांव में मुजफ्फरपुर निवासी सुभाष अपने एक अन्य सहयोगी के साथ पहुंचा था। वहां वो गन्ने के खेत में काम करने के लिए मजदूर लेने की बात कर रहा था। उसका साथी गांव के एक व्यक्ति से बात कर रहा था। आरोप है कि सुभाष उसी घर के बरामदे में मौजूद एक महिला से छेड़छाड़ करने लगा। घटना से नाराज होकर महिला के पति और ग्रामीणों ने सुभाष चंद्र की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई। परिवार के सदस्यों की तहरीर पर मुजफ्फरपुर के रामपुर निवासी सुभाष चंद्र पर गलत इरादे से घर में घुसने, छेड़खानी, एससी-एसटी के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है।