फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The team will go to the village to settle the land dispute

Sonebhadra News: भूमि विवाद को गांव में जाकर निपटाएगी टीम

Wed, 04 Jan 2023 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
The team will go to the village to settle the land dispute
सोनभद्र। जिले में आए दिन हो रहे भूमि विवाद को देखते हुए प्रशासन की तरफ से अभियान चला कर जमीन की नापीजोखी करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत चार तहसीलों में फोर्स के साथ राजस्व कर्मी मौके पर जाकर विवादित भूमि की नापजोख कर विवादों का निस्तारण करेंगे। इसकी मॉनिटरिंग सभी एसडीएम को सौंपी गई है। प्रत्येक माह जिले के चारों तहसीलों और 22 थानों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस में सबसे ज्यादा भूमि से संबंधित मामले पहुंचते है। इनमें कई ऐसे लोग भी शामिल होते हैं, जो पूर्व में कई बार प्रार्थना पत्र भी दे चुके होते है, बावजूद उनकी समस्याएं दूर नहीं हुई। अक्सर उच्चाधिकारियों के पास प्रार्थना पत्रों को देने के बावजूद विवादों का निस्तारण न होने की शिकायत पहुंचती है। भूमि विवादों के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को अभियान चलाकर भूमि संबंधित विवादों का निस्तारण करवाने का आदेश दिया है। उन्होंने राजस्व कर्मियों को फोर्स के साथ विवादित मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करने का आदेश दिया है। जरूरत पड़ने पर लेखपालों को कानूनगो, नायब तहसीलदारों को भी साथ ले जाने को कहा हैै। उन्होंने भूमि पैमाइश के पेंडिंग मामलों का भी निस्तारण करने का आदेश दिया है। उन्होंने राबर्ट्सगंज, घोरावल, ओबरा और दुद्धी तहसीलों के एसडीएम को विवादों के निस्तारण करने में हीलाहवाली करने वाले लेखपालों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। लापरवाह लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर डीएम के कड़े रुख अख्तियार करने से लापरवाह राजस्व कर्मियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed