{"_id":"617842dfd3923b174f6c8770","slug":"the-team-that-came-to-carry-the-treasury-goods-returned-after-protesting-the-advocates-sonbhadra-news-vns619438458","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं के विरोध करने परप प कोषागार का सामान ले जाने आई टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं के विरोध करने परप प कोषागार का सामान ले जाने आई टीम लौटी
ट्रेजरी का सामान ले जाने का विरोध करते दुद्धी में अधिवक्ता
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
तहसील मुख्यालय पर बंद पड़े उप कोषागार में रखे फर्नीचर व अन्य सामान लेने आए विभागीय कर्मचारियों को अधिवक्ताओं का विरोध झेलना पड़ा। कड़े विरोध के चलते कर्मचारी खाली हाथ लौट गए। उप कोषागार चालू करने की मांग कर रहे अधिवक्ता सामान ले जाने देने के लिए तैयार नहीं थे।
विज्ञापन
कचहरी परिसर में स्थित उप कोषागार कई वर्षों से बंद है। यहां के उप कोषागार को जिले के कोषागार में समाहित कर दिया गया है। तब से सामान भी यहां पड़ा हुआ है। मंगलवार को दोपहर कोषागार के कर्मचारी सामान ले जाने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर बड़ी संख्या में पहुंचे अधिवक्ताओं ने सामान ले जाने का विरोध किया। कोषागार के कर्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाली के एसएसआई बालेंद्र यादव ने अधिवक्ताओं को समझाया-बुझाया, लेकिन बात नहीं बनी। ऐसे में कर्मचारी बिना सामान लिए ही वापस लौट गए। अधिवक्ताओं का कहना था कि आजादी के बाद से ही दुद्धी तहसील मुख्यालय पर उप कोषागार निरंतर चला आ रहा था। शासन की उदासीनता से कुछ समय पहले इसे बंद कर दिया गया। अधिवक्ता लगातार इसका विरोध कर रहे हैं, मगर सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। उप कोषागार खाली होने के बाद सारी उम्मीदें टूट जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।