{"_id":"c64163632b09b3e7f35381855cec3d1b","slug":"the-team-gold-medal-in-kabaddi-churk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में चुर्क की बालिका टीम को स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में चुर्क की बालिका टीम को स्वर्ण पदक
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्क स्थित स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में चल रही अंतर विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा- 2015 के तीसरे दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने स्टेडियम में विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया।
कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में चुर्क की कविता और नेहा सिंह की बदौलत स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वालीबाल जूनियर बालक वर्ग में बनपुरवा ने स्वर्ण, गड़वाघाट ने रजत और चुर्क शाखा ने कांस्य पदक जीता। वालीबाल सीनियर बालक वर्ग में बनपुरवा शाखा को स्वर्ण, चुर्क शाखा को रजत और गड़वा घाट शाखा को कांस्य पदक हासिल हुआ।
खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में चुर्क ने प्रथम, बनपुरवा ने द्वितीय और गड़वाघाट शाखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला प्रक्षेपण सीनियर बालक वर्ग में बनपुरवा के कमलजीत राय ने स्वर्ण, शुभम सिंह ने रजत और चुर्क शाखा के आशुतोष ने कांस्य पदक जीता और जूनियर बालक वर्ग में गड़वा घाट शाखा के राज पांडेय और संदीप यादव ने स्वर्ण तथा रजत पदक हासिल किया। चुर्क शाखा के अनिल कुमार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
भाला प्रक्षेपण सीनियर वर्ग में गड़वा घाट के भानूप्रताप चौहान को स्वर्ण, बनपुरवा के नंदन कुमार को रजत और चुर्क शाखा के राहुल तिवारी को कांस्य पदक मिला। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार डा. अर्जुन दास केशरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मैनेजर बाबा प्रकाश ध्यानानंद ने बाल कलाकारों को ट्राफी व प्रमाणपत्र दिया। इस आयोजन में गड़वा घाट शाखा के प्रधानाचार्य डा. एके चौबे, बनपुरवा शाखा के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह, चुर्क शाखा के प्रधानाचार्य डा. एसके चौबे, उपप्रधानाचार्य अमिता सिंह, विजयानंद पांडेय, राजकुमार सिंह, अंजना पांडेय, मधु, बरखा जायसवाल, सुजाता पटेल, बीना उपध्याय, मंजूलता, दीपा जोसी, विशाखा पाठक, मोनिका यादव आदि मौजूद रही।