फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The story of the old woman's death in Baburi remained unsolved even on the second day.

Sonebhadra News: दूसरे दिन भी अनसुलझी सी बनी रही बबुरी में वृद्धा के मौत की कहानी

Fri, 23 Jan 2026 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The story of the old woman's death in Baburi remained unsolved even on the second day.
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव में बड़े बेटे-बहू और उनके बच्चों की तरफ से की जा रही मारपीट के दौरान सिर में गहरी चोट लगने से वृद्धा के मौत का मामला दूसरे दिन भी अनसुलझा पड़ा रहा। भाइयों के बीच बंटवारे के चल रहे विवाद में हुई मारपीट में जहां मां की जान चली गई। वहीं पुलिस का दावा है कि दूसरे दिन भी परिवार के लोगों की तरफ से घटना को लेकर कोई तहरीर उपलब्ध नहीं कराई गई है। मृतका को तीन बेटे हैं। बड़े बेटे पर पत्नी और पुत्र के साथ मिलकर मारपीट करने और मां की जान लेने का आरोप लगाया जा रहा है लेकिन तहरीर न दिए जाने के कारण पुलिस अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही है। बताते चलें कि बबुरी गांव निवासी फुलवा के साथ पारिवारिक बंटवारे को लेकर उसके ही बड़े बेटे-बहू व अन्य ने मारपीट की थी। इस दौरान सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौत लग गई। छोटे और मझले भाई के साथ ही बहन ने बड़े भाई पर हत्या तक किए जाने का आरोप लगाया था लेकिन घटना के 36 घंटे बाद भी इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी जा सकी है। पुलिस इस मामले में तहरीर का इंतजार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि शाम को भी एक दरोगा को परिवार के लोगों से संपर्क करने के लिए भेजा गया था लेकिन परिवार के किसी भी व्यक्ति ने अब तक इस संबंध में कोई तहरीर उपलब्ध नहीं कराया है। जैसे ही तहरीर मिलेगी मामला दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed