फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   the state eimployee on strike

कर्मचारियों ने किया कामकाज ठप

Wed, 10 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Wed, 10 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
the state eimployee on strike
विकास भवन के सामने प्रदर्शन करते राज्य कर्मचारी सयुक्त परिषद के सदस्य। अमर उजाला
 दस सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारी तीन दिवसीय महाहड़ताल पर चले गए। इससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। मांगों के समर्थन में राज्य कर्मियों ने बाइक जुलूस निकाल कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के ऊपर जायज मांगों को पूर्ण करने में हिलाहवाली करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


महाहड़ताल के प्रथम दिन विकास भवन में स्थित समस्त कार्यालय, जिला कोषागार, उपसंभागीय, लघु सिंचाई, जिला विद्यालय निरीक्षक, कृषि विभाग, समस्त ब्लॉक, वाणिज्य विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, बेसिक शिक्षा विभाग, जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण, भूमि संरक्षण, लोक निर्माण विभाग, समस्त रजिस्ट्रार, कानूनगो, संग्रह अमीन कार्यालय में कर्मचारियों ने कामकाज ठप रखा। जुलूस की शक्ल मेें कर्मचारियों ने सरकारी दफ्तरों में भ्रमण कर मीटिंग की। विकास भवन की अध्यक्षता अश्वनी सिंह, कोषागार की इसरार अहमद, एआरटीओ कार्यालय की संतोष सिंह, वाणिज्य कर की महेंद्र पाल सिंह, लोक निर्माण विभाग की इं. ओपी सिंह और सदर तहसील प्रांगण में शैलेंद्र त्रिपाठी ने अध्यक्षता की। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हक की लड़ाई लड़ने के लिए कर्मचारी तैयार हो गए हैं।
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूरजबली सिंह, जिला मंत्री अवधेश सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, शिव नाराणयण सिंह, मो. सलाउद्दीन, आरएन सिन्हा, विकास सिंह आदि मौजूद रहे। उधर कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से आमजनमानस को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दूर-दराज से सैकड़ों रुपये किराया खर्च कर विकास भवन पहुंचे लोगों को मायूस होकर वापस अपने घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को ब्लॉक के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बीडीओ आशाराम पटेल ने कहा कि कर्मचारियों के इलाज में भ्रष्टाचार बंद होना चाहिए। एडीओ पंचायत प्रेमनाथ चौबे ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए। इस दौरान राजबहादुर, काशी ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, पवन सिंह, हरिप्रसाद ,  ब्रजभूषण आदि  रहे।दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आवाहन पर राजस्व संग्रह  अमीन संघ, ब्लॉक कर्मचारी समेत अन्य विभाग के कर्मचारी बुधवार को हड़ताल पर रहे। इससे लोगों को परेशानी हुई। कहा  कि वेतन विसंगति समेत कई मांगों को लेकर वे तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed