{"_id":"579a38af4f1c1bec6a21ee14","slug":"the-staff-work-outs","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Thu, 28 Jul 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
कार्य बहिष्कार कर नाराजगी जता रहे कर्मियों से वार्ता करते कृष्णशिला परियोजना के जीएम आरबी प्रसाद एवं अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाते में गोल्डन बांड की धनराशि न पहुंचने से नाराज कृष्णशिला परियोजना के कर्मियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर नाराजगी जताई। कार्य स्थल से बाहर आकर नारे भी लगाए। इसके चलते परियोजना में प्रथम पाली का कामकाज ठप रहा। जीएम आरबी प्रसाद और अन्य अधिकारियों ने संबंधित बैंक प्रबंधक से वार्ता कर, शीघ्र कर्मचारियों के खाते में धनराशि पहुंचने का आश्वासन दिया, तब जाकर आक्रोशित कर्मी शांत हुए।
सुबह छह बजे से प्रथम पाली शुरू होती है, लेकिन जैसे ही कामकाज शुरू हुआ। एटक सचिव संजीव कौशल, अध्यक्ष आरके त्रिपाठी, अजय सेन, नंदकिशोर, अखिलेश पटेल, दद्दी प्रसाद की अगुवाई में कर्मी कार्य बहिष्कार कर कार्य स्थल पर बाहर निकल आए। उनका कहना था कि गोल्डन बांड की धनराशि और तिमाही प्रोत्साहन राशि एनसीएल की अन्य परियोजनाओं में कर्मियों के खाते में भेजी जा चुकी है।
सिर्फ कृष्णशिला परियोजना में ही यह अभी तक नहीं मिला है। उनका कहना था कि एनसीएल की ओर से धनराशि बीना स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया शाखा में भेजी गई है, लेकिन यहां से अभी तक स्टेट बैंक स्थित कर्मियों के खाते में धनराशि स्थानांतरित नहीं हो सकी है। बैंक प्रबंधक की कार्यशैली पर भी कर्मियों ने सवाल उठाए।
विज्ञापन
उधर, कृष्णशिला जीएम आरबी प्रसाद का कहना था कि बैंक कर्मियों की लापरवाही से कर्मियों को धनराशि नहीं मिली है। जबकि चेक सोमवार को ही बैंक में जमा कर दिया गया है। शाखा प्रबंधन से बात हुई है, जल्द ही कर्मियों के खाते में गोल्डेन बांड और तिमाही प्रोत्साहन की राशि पहुंच जाएगी।