फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The spies demonstrated regarding the problem of the city

नगर की समस्या को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Jun 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The spies demonstrated regarding the problem of the city
सोनभद्र। राबर्ट्संज नगर में जलजमाव, दुर्व्यवस्था के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद कार्यालय गेट के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि दो से चार दिन की बारिश में पूरा नगर जलजमाव की चपेट मे है और पालिका प्रशासन मौन धारण कर बैठा है। कागजी कार्रवाई पूरी कर धन का बंदरबाट किया जा रहा है। जिले के प्रभारी दो दिन रुके लेकिन शहर की लेकिन जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी के साथ अजय पटेल व मोती कोल ने कहा कि नगर में जलजमाव से जनता परेशान है और नगर पालिका के अधिकारी अपने में मस्त है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से हीरा सोनकर, रोशन, कुलदीप सिंह, छोटेलाल यादव, रामधारी, जुनैद अंसारी, रमेश गुप्ता, सोनू यादव, हिफाजल अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed