फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The siege against the chaos of RM

दुर्व्यवस्था के खिलाफ आरएम का किया घेराव

Thu, 17 Dec 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 17 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The siege against the chaos of RM
रोडवेज की व्यवस्था और खराब बसों  को ठीक करने की मांग करते हुए गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में आरएम का घेराव करने रोडवेज पहुंचे।
विज्ञापन



आरएम के न रहने पर कार्यकर्ताओं ने डीपो प्रभारी का घेराव किया। उन्हें मांग पत्र सौंपा। भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने बताया कि रोडवेज की बसों में यात्रा करना काफी कठिन है। इस संबंध में  अमर उजाला में खबर भी प्रकाशित हो जाता है।   
विज्ञापन



दोपहर करीब डेढ़ बजे भाजपा के राबर्ट्सगंज नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रोडवेज प्रभारी का घेराव कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन



घेराव कार्यक्रम में उपस्थित जिला मंत्री संतोष शुक्ला और कमलेश चौबे ने कहा कि राबर्ट्सगंज नगर में अधिकांश रोडवेज बसें नहीं आ रही। परिचालक जबरदस्ती यात्रियों को चंडी तिराहा और इमरती कालोनी के पास राजमार्ग पर उतार दे रहे हैं, जिससे बुजुर्ग यात्रियों कोे  दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


संजय जायसवाल ने कहा कि यात्रियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर शीघ्र रोक नहीं लगा तो कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कार्तिकेय मिश्रा व धर्मवीर त्यागी ने कहा कि बस स्टैंड परिसर में यात्रियों के बैठने और अलाव की व्यवस्था की जाए। रजनीश रघुवंशी और मंटू मिश्रा ने कहा कि यात्रियों को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।



यदि रोडवेज प्रशासन अतिशीघ्र यात्रियों की समस्याओं को दूर नहीं करता है तो रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ्तर में बैठने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर परशुराम किशरी, सुनील सिंह, अभिषेक गुप्ता, गुलाब पांडेय, बलराम सोनी, अरूण बगडिय़ा, राजू अग्रहरि, समर बहादुर सिंह, विनोद  आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed