फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The search for those who diverted the trucks has begun

Sonebhadra News: ट्रकों का मार्ग बदलवाने वालोंं की तलाश शुरू

Sat, 21 Jun 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The search for those who diverted the trucks has begun
लिंकेज का रियायती कोयला कोयला लदे पकड़े गए चार ट्रकों के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है।
विज्ञापन

पुलिस इस तथ्य की जानकारी जुटा रही है किसके इशारे पर ट्रक चालकों ने रास्ता परिवर्तित किया।
मध्यप्रदेश के नागदा (इंदौर) स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज का एनसीएल बीना के साथ कोयला आपूर्ति का अनुबंध है।
करार के मुताबिक बीना से मोरवा (सिंगरौली, मप्र) रेलवे साइडिंग तक ट्रक ट्रेलरों के जरिये कोयला पहुंचाने की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर की है।
मोरवा से रेल रैक के माध्यम से कोयला तय गंतव्य तक पहुंचता है। कोयला प्रेषण की इसी व्यवस्था में सेंधमारी कर ट्रांसपोर्टर लंबे समय से खेल खेल रहे थे।
दो दिन पहले पिपरी थाना क्षेत्र में कोयला लदे तीन ट्रकों को वन विभाग की टीम ने कागजात के अभाव में पकड़ा जबकि चौथे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक वाहन छोड़ भाग गए। इसी वजह से कई तथ्यों का खुलासा नहीं हो सका।
माना जा रहा है कि पूरे मामले की जांच हुई तो बड़े कारोबारियों की चेहरे बेनकाब होंगे।
स्थानीय स्तर पर एक निर्धारित परिधि में कोयला ट्रांसपोर्ट ट्रेलर के जरिये किया जाता है।
इससे लोडिंग अनलोडिंग में समय के साथ ट्रांसपोर्टर के अन्य तरह के खर्च बचते हैं लेकिन यहां बड़ी गाड़ी (ट्रकों) में कोयला भरा गया था। इसलिए एनसीएल बीना के अधिकारी भी संदेह के घेरे में हैं। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed