फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The road connecting UP-Chhattisgarh will be widened by Rs 54 crores

Sonebhadra News: 54 करोड़ से चौड़ी होगी यूपी-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क

Fri, 24 Jan 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
The road connecting UP-Chhattisgarh will be widened by Rs 54 crores
सोनभद्र/बभनी। यूपी को छत्तीसगढ़ से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग चौड़ा होगा। करीब 54.10 करोड़ रुपये की लागत से बभनी ब्लॉक अन्तर्गत असनहर से बनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बार्डर तक सड़क चौड़ी होनी है। शासन से बजट भी मिल गया है। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की तरफ से सड़क चौड़ीकरण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के अवर अभियंता जितेंद्र तिवारी के मुताबिक एमएमबीसीबी मार्ग (एमडीआर) के किमी 39 से असनहर बनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बार्डर तक सड़क चौड़ीकरण का काम होना है। इस सड़क की कुल लंबाई करीब 14.25 किलोमीटर है। मौजूदा समय में सड़क की चौड़ाई तीन मीटर है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के साथ ही जनपद सोनभद्र के लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सड़क पर वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन स्तर से सड़क की चौड़ीकरण के लिए बजट उपलब्ध करा दिया गया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री के हाथों सड़क चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास भी करा दिया गया। अवर अभियंता ने बताया कि 14.25 किमी लंबे इस सड़क को 5.50 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण कार्य पर 54.10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। टेंडर कराते हुए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। क्षेत्र के लोगों की मानें तो सड़क चौड़ी होने से दोनों राज्य के लोगों को आवागमन में सुविधा तो होगी ही, इससे क्षेत्र का विकास भी होगा।
विज्ञापन


----
लंबे समय से उठ रही थी सड़क चौड़ीकरण की मांग
बभनी ब्लॉक अन्तर्गत असनहर से बनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बार्डर तक अन्य जिला मार्ग को चौड़ा करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। क्षेत्रीय लोगों की मांग को गंभीरता से लेते हुए तथा आवागमन में आ रही दिक्कत के मद्देनजर कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की तरफ से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed