फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The ritual worshiped craftsman

विधि-विधान से पूजे गए आदि शिल्पी

Thu, 17 Sep 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 17 Sep 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
The ritual worshiped craftsman
जिले में गुरुवार को आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। जगह-जगह पूजा पांडाल में विश्वकर्मा भगवान की मूर्ति रखकर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस मौके पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। इसके अलावा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज शहर और आसपास के क्षेत्रों में सभी लोहा से संबंधित व्यापार करने वाले दूकानरदारों पर पूजन-अर्चन किया। घड़ी, टीवी, रेडियो, हार्डवेयर, गैरेज, वेल्डिंग, सिलाई मशीन, कूलर, फ्रीज, आटो मोबाइल, ट्रैक्टर, बाइक, आटो की दूकानों पर विशेष रूप से पूजन-अर्चन का कार्यक्रम रखा गया।
विज्ञापन


बहुत जगहों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम और आर्केस्ट्रा का भी कार्यक्रम रखा गया।

रेणुकूट प्रतिनिधि के मुताबिक हिण्डाल्को प्लांट गेट के निकट स्थित भगवान विश्वकर्मा के भव्य मूर्ति को रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित कर पूरे विधि-विधान से वैदिक मंत्रोंच्चारण के बीच हिण्डाल्को के मुखिया सतीश एन. जाजू ने मुख्य पूजा संपन्न कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिण्डाल्को के अध्यक्ष अध्यक्ष फैब्रिकेशन निर्मल्या सेन, अध्यक्ष वित्त एवं वाणिज्य दुलीचंद काबरा, संयुक्त अध्यक्ष रिडक्शन डा. जगपाल सिंह, संयुक्त अध्यक्ष अल्युमिना प्लांट प्रभात चतुर्वेदी, नित्यानंद राय, रनमल सिंह, अजय जोशी,  सुबोध गौतम, कर्नल संदीप खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों,

 कर्मचारियों एवं मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भगवान विश्वकर्मा के चरणों में पुष्प अर्पित कर कंपनी की प्रगति एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की कामना की।

इस मौके पर हिण्डाल्को के मुखिया ने कहा कि आदि शिल्पी विश्वकर्मा शृष्टि के सबसे बड़े इंजीनियर हैं, हमें आज के दिन अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा और व्यवसायिक स्वास्थ्य को और समृद्ध करने का संकल्प लेना होगा और सुरक्षित रह कर कार्य करते हुए सुरक्षा प्रबंधन को और मजबूत करना होगा।


प्लांट गेट पर संपन्न हुए मुख्य पूजा के साथ-साथ विभिन्न प्लांटों में कर्मचारियों ने अपने कार्यस्थलों को साफ-सुथरा करके अपने मशीनों को फूलों से सजाकर कर, वंदनवार एवं फूलों से अपने विभागों को सजा कर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। जिसमें संस्थान के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed