फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The result

मदरसा बोर्ड के नतीजे घोषित, दिखा उत्साह

Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The result
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश मदरसा एजुकेशन काउंसिल ने मुंशी/मौलवी, आलिम, कामिल एवं फाजिल मदरसा बोर्ड के नतीजे बुधवार को जारी कर दिए। परीक्षाएं 7 से 15 मार्च के बीच आयोजित की गईं थी। परिणाम को लकर दारूल उलूम कादरिया नूरिया बघाड़ू, मदरसा कादरिया गर्ल्स कालेज, मदरसा निजामुल उलूम में परिणाम को लेकर उत्साह दिखा। बताया गया कि दारूल उलूम कादरिया नूरिया के मोहम्मद इमरान, शाहबान, जायदा बानो, रजउल मुस्तफा, मोहम्मद नकीबुल्लाह, उम्मे कइस, अमजद हुसैन, गुलाम सरवर, आशिया फरहत, अरिबा बानो, मुदर अहमद खान, मोहम्मद सलाहुद्दीन, रूहू इराम, मोहम्मद मंसूर आलम, सुमैै रिजवाना, मदरसा कादरिया गर्ल्स की फलक परवनी, तरन्नुम, साजिया खानम, मदरसा निजामुल के नेहा बानो, नवाब अंसारी, एउमुद्दीन अंसारी, ताज मुहम्मद, नजमा, मदरसा दारूल उलूम के गुन्नाज बेगम, महफूज, सेराजुद्दीन, इकरार अली आदि ने टॉपटेन में जगह बनाई।
विज्ञापन

उधर, वेबसाइट न खुलने के कारण मदरसों के शिक्षकों व परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षकों का कहना था कि वेबसाइट खुलने पर ही यह पता चल सकेगा कि कितने परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। उधर, छात्रों को भी परिणाम जानने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक कुल 204 विद्यार्थियो ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा दी थी। परीक्षा सात केंद्रों पर सात पर 15 मार्च तक आयोजित कराई गई थी। बोर्ड परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed