फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The relatives had left the elderly in the hospital and went away

Sonebhadra News: बुजुर्ग को अस्पताल में छोड़कर चले गए थे परिजन, मौत के तीन दिन बाद भी शव लेने नहीं आए

Mon, 16 Jun 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The relatives had left the elderly in the hospital and went away
घोरावल कोतवाली क्षेत्र निवासी वृद्ध की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। एक सप्ताह पूर्व उन्हें परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद वह कहीं चले गए। उनकी मौत के तीन दिनों के बाद भी परिजन शव लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

ऐसे में पुलिस ही उनका अंतिम संस्कार करेगी। छह जून घोरावल कस्बा निवासी मुन्ना (60) को गंभीर स्थिति में परिवार के किसी सदस्य ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद किसी ने उनकी खबर नहीं ली।
विज्ञापन

लावारिस के रूप में जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। अंतिम समय में उनकी देख-रेख करने वाला कोई नहीं था। करीब आठ दिनाें तक उपचार के बाद शनिवार की दोपहर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के दिन ही पुलिस ने कई बार मृतक के परिजनों को सूचना दी, मगर वह शव लेने नहीं पहुंचे। बार-बार मोबाइल स्वीच ऑफ कर दे रहे हैं।

72 घंटे की समय सीमा पूरी होने के बाद भी अगर परिजन नहीं पहुंचते हैं तो पुलिस मंगलवार को मृतक का हिंदुआरी स्थित घाट पर अंतिम संस्कार करेगी। ऐसे में हर कोई परिजनों के व्यवहार पर दुखी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed