फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The principal said that the next paper will not be conducted until an FIR is lodged against the unruly elements.

Sonebhadra News: प्राचार्य बोले- जबतक अराजक तत्वों पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी, तब तक अगला पेपर जारी नहीं होगा

Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
The principal said that the next paper will not be conducted until an FIR is lodged against the unruly elements.
रेणुकूट क्षेत्र के खाड़पाथर स्थित बाबूराम सिंह महाविद्यालय में विवाद पर थाना पहुंचे लोग।स्रोत स्
रेणुकूट। खाड़पाथर स्थित बाबूराम सिंह महाविद्यालय में प्रबंधक परिवार के आपसी विवाद का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई और परीक्षा पर पड़ रहा है। सोमवार को भी इस पूरे मामले में कोई ठोस निर्णय नहीं निकल सका।
विज्ञापन

थाने में हुई वार्ता के बाद भी नतीजा सिफर रहा। महाविद्यालय के प्राचार्य जॉली अंबास्टा ने एसडीएम को बताया कि कॉलेज में अराजक तत्वों की तरफ से कई कमरों और स्ट्रांग रूम के ताले तोड़ दिए गए हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी जला दिया गया है।
विज्ञापन

जब तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं होती, तब तक छात्रों का अगला पेपर जारी करना संभव नहीं है।
सोमवार सुबह बड़ी संख्या में छात्र, अभिभावक, शिक्षक और नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सिंह एसडीएम के आवास पहुंचे। उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने सभी को आश्वासन देते हुए सीओ और थाना प्रभारी से इस संबंध में बातचीत करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम निर्देश पर सभी छात्र, अभिभावक और शिक्षक पिपरी थाने पहुंचे। वहां क्राइम इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी परीक्षा हर हाल में कराई जाएगी।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल सीओ हर्ष पांडेय से मिला। सीओ ने तत्काल दूसरे पक्ष की भी प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया। पिपरी थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव और क्राइम इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लंबी बातचीत हुई। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed