{"_id":"988a1ed4358e014fbe72557aa9695f7d","slug":"the-police-flag-march-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर रविवार को राबर्ट्सगंज और आसपास के गांवों में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशियों के होर्डिंग व पोस्टर को उखाड़ा। कागजात के अभाव में पुलिस ने छह बाइक का चालान कर दिया। कार्रवाई से प्रत्याशियों में खलबली मच गई है।
नौ अक्तूबर को प्रथम चरण में राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में होने वाले पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने को लेकर पुलिस महकमा एलर्ट हो गया है।
पुलिस अधीक्षक शिव शंकर यादव के निर्देश पर रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद के नेतृत्व में कोतवाल केडी यादव, एसएसआई यूपी यादव, कस्बा चौकी प्रभारी संतोष यादव, सुकृत चौकी इंचार्ज गजानंद यादव और चुर्क चौकी प्रभारी एसपी सिंह फोर्स के साथ राबर्ट्सगंज नगर में फलैग मार्च निकाला।
धर्मशाला चौक से फ्लैग मार्च कम्हारी, जैत, कैथी, परासी समेत अन्य गांवों में भ्रमण किया। पुलिस कर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों और सरकारी भवनों पर लगे प्रत्याशियों के पोस्टर और बैनर को हटा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कोतवाल ने प्रचार करने वाले कई वाहनों को रोक कर उसके ऊपर से पोस्टर को उखड़वा दिए। इस कार्रवाई से उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया।
सांय चार बजे से कोतवाली क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहा और आसपास के गांवों में फोर्स के साथ कोतवाल ने होर्डिंग और पोस्टर को उखड़वाना शुरू किया। एसपी शिव शंकर यादव का कहना है कि राबर्ट्सगंज और नगवां ब्लाक में पडने वाले सभी थानों के इंचार्जों को आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।