{"_id":"646b9bc01d98219fe400d1e6","slug":"the-players-ran-with-the-torch-sonbhadra-news-c-20-1-217969-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: मशाल लेकर खिलाड़ियों ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: मशाल लेकर खिलाड़ियों ने लगाई दौड़
विज्ञापन
सोनभद्र। खेलों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए निकली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली का सोमवार को जिले में जोरदार स्वागत किया गया। नगर के हाइडिल मैदान से मशाल रैली को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सैकड़ों बच्चों ने मशाल लेकर दौड़ लगाई।
बैंड-बाजे के साथ हाइडिल मैदान से बढ़ौली चौराहा, चंडी तिराहा होते हुए मशाल रैली विशिष्ट स्टेडियम तियरा पहुंची। वहां खेलों की महत्ता बताते हुए उससे जुड़ने के लिए आह्वान किया गया। रैली के साथ चल रहे सीडीओ सौरभ गंगवार ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणांचलों में खेलों को बढ़ावा देना है। यहां के बच्चे भी खेल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहते हैं। यह अभियान इसे विस्तार देने की एक कड़ी है। मशाल रैली के तियरा स्टेडियम पहुंचने पर बालक व बालिका वर्ग में 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में अमन कुशवाहा, मुकेश, विनित यादव, बालिका वर्ग में अमृता मौर्या, अंजली, खुशबू पाल ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान पाया। इसी प्रकार 200 मीटर के बालक वर्ग में क्रमश: जानिब अली, नितिन सिंह, गोलू और बालिका वर्ग में सादिका मौर्या, आरती यादव, जगवंती यादव रहीं। इसी प्रकार से बालक वर्ग में 100 मीटर के दौड़ में अमन चौधरी, विश्वजीत, मनोज, बालिका वर्ग में वंशिका गुप्ता, वर्षा, मीनाक्षी मिश्रा रहीं।
रामगढ़: चतरा ब्लाक के ब्लाक संसाधन केंद्र रामगढ़ से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए मशाल जुलूस एवं रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। मशाल जुलूस एवं रैली को बीईओ चतरा अरविंद पटेल ने मशाल जलाकर एवं हरी झंडी दिखाकर खाना किया। रैली में इंटर कॉलेज हाईस्कूल एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, ओमप्रकाश सिंह, शमसुद्दीन, रामदास जायसवाल, विनोद कुमार चतुर्वेदी, सीमा सिंह, राजबहादुर सिंह आदि शामिल रहे।