फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The person who went to party was murdered by his friends

Sonebhadra News: पार्टी करने गए व्यक्ति की दोस्तों ने ही की थी हत्या

Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The person who went to party was murdered by his friends
ओबरा थाने की पुलिस ने दोस्त के घर पार्टी करने गए व्यक्ति की हुई हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की पाटी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को हत्या का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अनिल शुक्ला (50) पुत्र शीतला प्रसाद निवासी जैनमंदिर ओबरा की हत्या के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुनील शुक्ला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। बताया कि सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना पर आरोपी संजय जायसवाल निवासी सनराईज होटल के पास चोपन रोड ओबरा और बालगोविंद प्रजापति निवासी पनारी टोला पल्सो थाना ओबरा को खाड़र मोड़ के जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी की पाटी घटनास्थल के पास झाड़ियों में से बरामद किया गया है। अनिल एक मई को अपने साथी संजय जायसवाल के साथ बालगोविंद प्रजापति निवासी पनारी टोला पल्सो के घर में पार्टी करने गया था।
जहां अनिल का उसके दोस्तों के साथ वाद विवाद हो गया था। विवाद होने पर दोनों आरोपी लकड़ी की पाटी से अनिल की पिटाई कर दिए थे। जिससे गम्भीर चोंट लगने से करीब दो घण्टे बाद उसकी मौत हो गई थी।

साक्ष्य को मिटाने के लिए आरोपी करीब 200 मीटर की दूरी पर ही शव को जमीन में गाड़ दिया था। आरोपी संजय के खिलाफ ओबरा थाना में विभिन्न धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed