फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The people will be happy only when the king is renunciation: Kamalnayan Das Ji Maharaj

जब राजा त्यागी होगा तभी प्रजा सुखी होगी : कमलनयन दास जी महाराज

Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The people will be happy only when the king is renunciation: Kamalnayan Das Ji Maharaj
आंबेडकर नगर स्थित कड़े माता शीतला धाम में विराट रुद्र महायज्ञ में शुक्रवार को आए अयोध्या के संत कमलनयन दास जी महाराज ने कहा कि जब राजा त्यागी होगा तभी प्रजा सुखी होगी। भोगी राजा के शासनकाल में प्रजा कभी सुखी नहीं रह सकती। उन्होंने कहा कि संत समाज के लिए राष्ट्र और समाज सर्वोपरि है। समाज में समता, समरसता की स्थापना के लिए भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

महाराज जी ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने से संत समाज प्रसन्न है। मंदिर परिसर में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ में चौथे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आचार्य हरेराम शास्त्री ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से शिव परिवार एवं हनुमानजी का शृंगार कराया। बाबा वैद्यनाथ और श्रीराम चूड़ामणि वीर हनुमानजी महाराज की पूजा-अर्चना और भव्य आरती हुई। इस दौरान शंखनाद और घंटा-घड़ियाल की ध्वनि के साथ ही जयकारे से समूचा पंडाल गुंजायमान रहा। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां आचार्य हरेराम मिश्र के आचार्यत्व में पंडित कृपाशंकर पांडेय समेत 11 वेदपाठी ब्राह्मण रुद्र महायज्ञ करा रहे हैं। शाम छह बजे से आचार्य दिल्ली से आए कृष्ण गोपाल जी, भदोही से संतराम रघुराई एवं सोनभद्र से चंद्रबली जी महाराज ने बारी-बारी से कथा सुनाई। बाबा जंगली दास जी महाराज ने बताया कि कमलनयन दास जी महाराज का आगमन जनपद में दोबारा आठ या नौ मार्च को होना तय हुआ है। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक बृजलाल सरोज(बिरजू दास), यजमान रेवतीनाथ तिवारी, बच्चालाल, विजय, रंजीत, रामबाबू, श्यामबाबू, संगम, राज, रंजीत लाल, कन्हैया, गुलाब दास, परमानंद महाराज, अजय कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed