फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The people of the coastal villages were frightened by the sudden flood in the Belan river.

Sonebhadra News: बेलन नदी में अचानक आई बाढ़ से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे

Sat, 29 Aug 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The people of the coastal villages were frightened by the sudden flood in the Belan river.
कर्मा ब्लॉक के यमसोकर गांव में बढ़ा बेलन नदी का जलस्तर, संवाद
केकराही। विकास खंड करमा क्षेत्र के बेलन नदी के तटवर्ती गांवों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न होने से ग्रामीण सहमे हुए हैं। पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के साथ कर्मनाशा कट नहर समेत अन्य नहरों से पानी आने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क मार्ग पर यमसोकर और कसया के बीच बना पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। यह मार्ग घोरावल को रॉबर्ट्सगंज और रॉबर्ट्सगंज को मिर्जापुर से जोड़ता है। करीब नौ किलोमीटर लंबे मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बेलन नदी का पानी आसपास के कई गांवों तक पहुंच गया है। इनमें कसया कला, देवरा, वसदेवा, एमसोकर, कसया खुर्द, भगवंतपुर और कमरिया समेत अन्य गांव शामिल हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण बचाव के उपायों में जुटे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, फिलहाल नदी का जलस्तर स्थिर है। विकास मेहता, सुमन मिश्रा, रोहित और मृत्युंजय ने बताया कि बाढ़ के कारण स्कूली बच्चों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। नदी का जलस्तर दोबारा बढ़ा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed