फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Panchasheel doctrine of Gautama Buddha is relevant to the whole world.

गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक

Wed, 12 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
The Panchasheel doctrine of Gautama Buddha is relevant to the whole world.
मऊ महोत्सव में बौद्घ के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा।
सोनभद्र। ऐतिहासिक विरासत विकास समिति की तरफ से चतरा ब्लॉक के मऊ स्थित गौतम बुद्ध बिहार परिसर में मऊ महोत्सव का आयोजन किया गया। पंचशील ध्वजारोहण, बुद्ध वंदना, त्रिशरण, पंचशील पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पंचशील के सिद्धांतों को पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक बताते हुए लोगों से शांति और बंधुत्व के रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने भगवान बुद्ध के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि संपूर्ण विश्व आतंकवाद और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। मानवजाति अंधविश्वास के मकड़जाल और दुखों से मुक्ति चाहता है। इसको देखते हुए तथागत बुद्ध के विचार पूरे विश्व के लिए और भी प्रासंगिक हो गए हैं। कहा कि उनके बताए रास्ते और उनके द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण कर प्रत्येक मानव दुखों से मुक्ति पा सकता है तथा समानता, मानवतावादी सिद्धांतों के जरिए विश्व शांति स्थापित की जा सकती है। विशिष्ट अतिथ िसपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि भगवान बुद्ध ने हमें अच्छाई और शांति का मार्ग बताया था, जिसका प्रत्येक को अनुसरण करना चाहिए। बसपा जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड़ ने कहा कि बुद्ध धम्म मानव-मानव में भेद नहीं करता। प्रत्येक को सम्मान से जीने की प्रेरणा देता है। अध्यक्षता कर रहे सुजीत मौर्य ने कहा कि जिन देशों ने बुद्ध के विचारों को अपनाया, वह विकसित हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चुर्क सईद कुरैशी, प्रेमकोल, मनीचंद कनौजिया, अनिल मौर्य, संजय कुशवाहा, राकेश कुमार, रमेश यादव, विरेन्द्र कुमार, नरेन्द्र कोल, रानी सिंह, डा.संजय कुमार कुशवाहा, शशिकांत वर्मा, रविकांत कुशवाहा, दिनेश कुमार आदि ने भी भी गौतम बुद्ध के दर्शन और उनके द्वारा बताए गए रास्तों के अनुसरण की सीख दी। सूबेदार मौर्य, नामवर कुशवाहा, नंदलाल, रमाशंकर, विजेंद्र, बिरबल, रामनरायन कुशवाहा, धनजी, कृष्णानंद मौर्य, शशि मौर्य, शिवराज मौर्य, रामअशीष, ब्रह्मानंद, रेखा मौर्य, रामविलास मौर्य, सुशील, शिवमूरत, विष्णुकांत, धर्मेंद्र मौर्य, रामेश्वर, सूर्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed