{"_id":"685702823dbd7967e0042427","slug":"the-old-lady-could-not-hear-the-train-horn-and-died-after-being-run-over-by-the-train-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-130115-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन सकी वृद्धा, कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ट्रेन का हॉर्न नहीं सुन सकी वृद्धा, कटकर मौत
विज्ञापन
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केकराही गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप शनिवार को वृद्धा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पैसेंजर ट्रेन लगातार हार्न देती रही, मगर वृद्धा उसकी आवाज नहीं सुन सकी।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केकराही निवासी रामप्यारी देवी (90) शनिवार की सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक के समीप गई थीं। इसी दौरान चोपन से चुनार की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन रेलवे लाइन पर आ गई।
लाइन के किनारे महिला को देख ट्रेन का चालक हॉर्न देता रहा, मगर वृद्धा उसकी आवाज नहीं सुन सकी। ट्रेन की चपेट में आने से उसे गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
खैराही के स्टेशन मास्टर रामरक्षा यादव ने बताया कि केकराही के ट्रैक मैन ने घटना की जानकारी 11.40 बजे दी। इस संदर्भ में करमा एसओ राजेश सिंह ने बताया कि वृद्धा के पौत्र संजय कुमार की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।