फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mutilated body of a young man missing for a month was found on the hill

एक माह से लापता युवक का पहाड़ी पर मिला क्षत-विक्षत शव

Sun, 14 Nov 2021 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
The mutilated body of a young man missing for a month was found on the hill
घिचोरवा करहिया गांव से एक माह पहले संदिग्ध हाल में लापता बीए के छात्र का शव केदल पहाड़ी पर पेड़ के नीचे मिला। क्षत-विक्षत शव का अवशेष ही बचा था। छात्र के कपड़े, चप्पल और मोबाइल से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। छात्र कैसे व किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

घिचोरवा गांव निवासी लालमन गोंड का पुत्र जयप्रकाश उर्फ भुंडुल (23) गौरा सिंह डिग्री कॉलेज में बीए का छात्र था। परिजनों के मुताबिक 14 अक्तूबर की शाम वह गांव में रामलीला देखने जाने की बात कह घर से निकला था। इसके बाद से ही उसका कहीं पता नहीं चला। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कहीं पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। शनिवार की शाम जंगल में भ्रमण के दौरान वनकर्मी जदुनाथ चेरो की नजर घोड़दाहा नाले के समीप केदह पहाड़ी पर गई। वहां महुए के पेड़ से एक शर्ट झूल रहा था। शक होने पर पास जाकर वनकर्मी ने देखा तो वहां मानव शरीर के अवशेष व हड्डियां, चप्पल, पर्स आदि पड़े थे। उन्होंने सूचना गांव में दी। शर्ट देखकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शिनाख्त जयप्रकाश के रूप में की। सूचना पर सीओ दुद्धी रामआशीष यादव, थानाध्यक्ष सूर्यभान मौके पर पहुंचे और छानबीन की। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि पिता लालमन गोंड ने तहरीर में किसी से विवाद से इनकार किया है। छात्र की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। शव के अवशेष व कंकाल को जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed