फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Municipal Chairman inaugurated the CC road of two wards.

Sonebhadra News: दो वार्डों के सीसी रोड का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

Fri, 30 Jan 2026 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Chairman inaugurated the CC road of two wards.
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के दो वार्डों में शुक्रवार को नवनिर्मित सीसी सड़कों का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने किया। सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि वार्ड नंबर चार, सहिजन खुर्द कला मोहाल में पं. दीनदयाल नगर विकास योजना के तहत रोड प्लांटेशन से सूर्यनाथ के मकान तक लगभग 350 मीटर लंबी सीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। वहीं, वार्ड नंबर 16 बभनौली मोहाल में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत जैकी शर्मा के घर से शाहगंज राजवाहा तक लगभग 300 मीटर लंबी सीसी सड़क एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों सड़कें नगर पालिका क्षेत्र की महत्वपूर्ण कड़ियां हैं, जिनसे कई वार्डों और गांवों को जोड़ने में सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन के साथ जलनिकासी की भी सुविधा प्राप्त होगी। इस अवसर पर अवर अभियंता राजकुमार राज, सभासद राकेश कुमार, अनवर अली, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष रामबली मौर्य, रामपति सोनकर, संजीव श्रीवास्तव, धीरज, अजीत सिंह, राजेश सोनी, अमित दुबे, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed