{"_id":"57716d344f1c1bcb7379ba8d","slug":"the-minister-s-effigy-burnt-slogan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षामंत्री का पुतला फूंक की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षामंत्री का पुतला फूंक की नारेबाजी
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोनभद्र
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
पुतला दहन
जम्मू-कश्मीर के पंपोर में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी तिराहे पर सपाजनों ने केंद्रीय रक्षामंत्री पुतला फूंका। केंद्र सरकार पर आतंकियों को संरक्षण देने का आरोप मढ़ा। मोदी सरकार से आतंकवादियों का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठाई।
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित सदर विधायक के कैंप कार्यालय से सपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कचहरी तिराहे पर रक्षामंत्री का पुतला फूंका। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि देश में आए दिन हो रही आतंकी घटना में देश के जवान शहीद हो रहे हैं।
इसके बावजूद केंद्र सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जबकि लोकसभा चुनाव के पहले नरेंद्र मोदी अपनी चुनावी भाषणों में बोला करते थे कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जैसे ही केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वादों को भूलते हुए विदेशों के दौरा करने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
लगातार चीन के लोग भारत में घुस रहे हैं, फिर भी केंद्र सरकार मौन है। कहा कि पीएम शहीदों के यहां उनके परिवार को ढांढस भी देने के लिए नहीं जाते। पुतला दहन करने में जय प्रकाश, रामकुमार, प्रमोद अली, मनोज केशरी, राजन दूबे, श्रवण, कामेश्वर आदि रहे।