{"_id":"69a5c7d8e8b4fe7c1b0cb797","slug":"the-mercury-rose-by-three-and-a-half-degrees-in-six-days-and-the-sun-began-to-sting-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-142756-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: छह दिनों में साढ़े तीन डिग्री चढ़ा पारा, चुभने लगी धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: छह दिनों में साढ़े तीन डिग्री चढ़ा पारा, चुभने लगी धूप
विज्ञापन
सोनभद्र। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मार्च की शुरुआत में ही तापमान 32 डिग्री पहुंच गया है। पिछले छह दिनों में ही तापमान में साढ़े तीन डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए इस साल गर्मी अधिक पड़ने के आसार विशेषज्ञ जता रहे हैं।
मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले दिनों बादल और बूंदाबादी के चलते तापमान में गिरावट आई थी। इसके बाद फिर से पारा चढ़ने लगा है। लगातार धूप तीखी होती जा रही है। दोपहर की धूप ज्यादा देर तक लोग सह नहीं पा रहे। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक गत 25 फरवरी को अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को बढ़कर अधिकतम पारा 32 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम पारा में भी डेढ़ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इस बीच 28 फरवरी को 32.4 डिग्री अधिकतम पारा पहुंचा था, जबकि एक मार्च को न्यूनतम पारा में वृद्धि देखी गई। बताया कि तापमान में अगले कुछ दिनों तक वृद्धि जारी रहने की संभावना है। इस दौरान लोगों को सावधानी भी बरतने की जरूरत है।
पिछले छह दिनों में ऐसे बदला तापमान::
तिथि: न्यूनतम: अधिकतम
25 फरवरी: 13.9: 28.6
26 फरवरी: 13.8: 30.0
27 फरवरी: 14.1: 31.0
28 फरवरी: 14.0: 32.4
01 मार्च: 18.0: 31.8
02 मार्च: 15.4: 32.0