फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The Maulvi had said that the jinn will go away after killing the enemy.

Sonebhadra News: मौलवी ने कहा था, दुश्मन का कत्ल कर चला जाएगा जिन्न...

Sun, 30 Jun 2024 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
The Maulvi had said that the jinn will go away after killing the enemy.
सोनभद्र नगर के पूरब मोहाल में अपने ही बेटे को करीब एक माह से जंजीरों में जकड़ कर रखने वाले माता-पिता अंधविश्वास में जकड़े थे। मानसिक रोग से ग्रसित किशोर की हरकतें देख मौलवी ने उस पर जिन्न का साया होने की बात कही और उसे जंजीरों में जकड़कर रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

मौलवी ने कहा था कि जिन्न अपने दुश्मन की हत्या कर वापस चला जाएगा। शनिवार को जिला अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में काउंसिलिंग के दौरान यह बात सामने आई। डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे दवा देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन लखनऊ को घर के अंदर किशोर को जंजीरों में जकड़कर रखने की सूचना मिली थी। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। वहां का दृश्य देख बाल संरक्षण समिति व चाइल्ड लाइन की टीम अवाक रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 वर्षीय किशोर को माता-पिता ने ही मोटी जंजीरों में जकड़कर रखा था। उसके हाथ-पैर में बेड़ियां पड़ी थीं। सिर्फ शौच जाने के लिए ही बेड़ी खोली जाती थी। खाना भी परिवार खुद खिलाता था। काफी प्रयास के बाद टीम ने किशोर को जंजीरों से मुक्त कराया।
शनिवार को उसे काउंसिलिंग के लिए जिला अस्पताल के मनोरोग विभाग में पेश किया गया। डॉ. ऋचा पांडेय ने उसकी काउंसिलिंग की। पता चला कि भदोही के गोपीगंज निवासी मौलवी ने घरवालों को ऐसा करने की सलाह दी थी। बताया कि उसके ऊपर जिस जिन्न का साया है, वह अपने दुश्मन से बदला लेना चाहता है।

उसे मारने के बाद वह खुद चला जाएगा। दुश्मन कौन था, यह किसी को नहीं पता था। बाल कल्याण समिति के सदस्य अमित सिंह चंदेल ने बताया कि काउंसिलिंग के बाद किशोर को घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया। उन्हें कड़ी हिदायत दी गई है। किशोर पर भी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed