फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The mastermind of the inter-state cattle smuggling gang carrying a bounty was arrested from West Bengal

Sonebhadra News: अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह का इनामी मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से दबोचा गया

Mon, 20 Jul 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The mastermind of the inter-state cattle smuggling gang carrying a bounty was arrested from West Bengal
सोनभद्र। पशु तस्करी पर अंकुश के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मांची, रायपुर और रामपुर बरकोनिया थाने की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह के मास्टरमाइंड को पश्चिम बंगाल से दबोचने में कामयाबी पाई है। गैंग में उसकी हैसियत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उस पर 25 हजार था इनाम घोषित कर रखा था। ट्रांजिट रिमांड पर शनिवार को उसे सोनभद्र लाया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे 14 दिन की रिमांड पर जिला कारागार गुरमा भेज दिया गया। जिले में पहली बार पश्चिम बंगाल से किसी पशु तस्कर की गिरफ्तारी से आगे चलकर इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े चेहरों को गिरफ्त में आने की उम्मीद जताई जा रही है। 30 नवंबर 2025 को रायपुर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान दो तस्कर गिरफ्तार किए गए थे। उनसे पूछताछ में मिर्जापुर, सोनभद्र से बिहार के कैमूर तक फैले नेटवर्क का खुलासा हुआ था। आठ आरोपियों पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। पता चला कि चैनपुर से पशुओं को कंटेनर में लादकर पश्चिम बंगाल पहुंचाया जाता है। वहां से उनका मांस बांग्लादेश और वहां से दूसरे देशों में भेज दिया जाता है। पिछले दिनों पुलिस ने कैमूर जिले के रहने वाले इस गिरोह के फाइनेंसर को भी दबोचने में कामयाबी पाई थी। उससे पूछताछ में पता चला था कि हुगली जिले में पंडुआ-बलिहट्टा का रहने वाला राजा कुरैशी उर्फ हासिन कुरैशी (32) बंगाल के नेटवर्क को संभाल रहा है। सर्विलांस और सूत्रों के जरिये पहले उसके बारे में जानकारी जुटाई गई और पशु तस्करी के नेटवर्क में उसकी अच्छी-खासी हैसियत को देखते हुए उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद रायपुर, रामपुर बरकोनिया, मांची और एसओजी की संयुक्त टीम गठित करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक भैया शिवप्रसाद सिंह और थानाध्यक्ष विनोद यादव की अगुवाई वाली नौ सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा के मुताबिक पंडुआ थानाक्षेत्र के जोईपुर रेलवे क्रासिंग के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed