फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The manager kept raping the nurse on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर प्रबंधक नर्स से करता रहा दुष्कर्म

Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The manager kept raping the nurse on the pretext of marriage
एक निजी अस्पताल का प्रबंधक शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म करता रहा। जब शादी करने की बारी आई तो प्रबंधक ने इनकार कर दिया। इतना ही नहीं प्रबंधक ने युवती की पिटाई भी कर दी। मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आरोपी प्रबंधक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि राबर्ट्सगंज नगर के समीप स्थित एक निजी अस्पताल में वह नर्स है। आरोप है कि अस्पताल के प्रबंधक शादी करने वादा कर उसके साथ छह माह से शारीरिक संबंध बनाता रहा। तीन जनवरी को उसने प्रबंधक से शादी करने की बात कही तो उसने विवाह करने से इनकार कर दिया। युवती का कहना है कि उसने युवक के घर जाकर शादी न करने का कारण पूछा तो उसकी पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता अपने मां-बाप के साथ कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी है। कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने कहा कि एक युवती ने अस्पताल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी है। युवती का कहना है कि वह प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा नहीं, बल्कि उसके साथ शादी करना चाहती है। कहा कि आरोपी प्रबंधक की खोजबीन की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed