फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The main accused of murder could not be arrested

गिरफ्तार नहीं किया जा सका हत्या का मुख्य आरोपी

Fri, 21 May 2021 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
The main accused of murder could not be arrested
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव के शाहपुर टोले में बीते शुक्रवार की रात गला दबाकर की गई एक युवक की हत्या मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मुख्य आरोपी छोटू रवानी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस ने छत्तीसगढ़ सहित आस-पास के इलाकों में दबिश दी।
विज्ञापन

जाबर गांव निवासी धीरज कुमार (24) पुत्र कुंजबिहारी का बीते शुक्रवार की रात्रि घर से गांव में ही आयोजित किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने के लिए शाम सात बजे निकला था। रात में 11 बजे शाहपुर में स्थित एक दुकान के बाहर चौकी पर वह अचेतावस्था में मिला था। आरोप है कि गांव के कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। इस दौरान कुछ युवकों धीरज की पिटाई की थी और उसका गर्दन दबा दिया था। आरोपी उसे चौकी पर लिटाकर भाग गए थे। उधर, वैवाहिक कार्यक्रम से आ रहे कुछ अन्य युवाओं की नजर धीरज पर पड़ी तो उसे निजी वाहन से सरकारी अस्पताल ले गए थे जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने धीरज को देखते ही मृत घोषित कर दिया था। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। एक और आरोपी छोटू रवानी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी जा रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल सका। आरोपी जहां भी होगा सुराग लगते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed