फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The last person gains

अंतिम व्यक्ति को मिले लाभ

Tue, 19 Jan 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 19 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The last person gains
 स्थित गैवंती देवी इंटर कालेज में चोपन ब्लाक के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का सम्मान समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। इसमें क्षेत्र के 29 ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। सपा जिलाध्यक्ष सदर विधायक अविनाश कुशवाहा और नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। अनिल ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
विज्ञापन


 जहां पेयजल की भारी किल्लत होगी वहां समस्या का निदान कराने का प्रयास होगा। अध्यक्षता कर रहे विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि पाण्डु नदी की सफाई के लिए ग्राम प्रधानों के खाते में धन दे दिया गया है। सभी प्रधान जेसीबी मशीन लगाकर पाण्डु नदी की सफाई कराएं। कोन लैंपस में धान खरीद न होने के मुद्दे पर 21 जनवरी को डीएम के साथ बैठक रखी गई है। क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर करने के लिए कचनरवा में सब स्टेशन का निर्माण चल रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोहराब खां ने ग्राम विकास अधिकारी की कमी और ग्राम में नही आने की बात कही। उन्होंने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी को कम से कम गांव दिए जाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर चोपन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुमार, चोपन चैयरमैन इम्तियाज अहमद, चुर्क चेयरमैन सईद कुरैशी, कचनरवा जिला पंचायत सदस्य  प्रतिनिधि उदय भान गुप्ता, रमेश वर्मा, प्रधान कलावती देवी, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed