फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The issue of employment of the migrants displaced in the Rajya Sabha

राज्यसभा में उठा ऊर्जांचल के विस्थापितों के रोजगार का मुद्दा

Thu, 11 Feb 2021 07:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 07:01 PM IST
विज्ञापन
The issue of employment of the migrants displaced in the Rajya Sabha
अनपरा। राज्य सभा सदस्य राम सकल ने बुधवार को राज्य सभा में ऊर्जांचल के विस्थापितों के रोजगार व मुआवजे दिलाने के मुद्दे को राज्यसभा में उठाया। साथ ही सरकार से इस पर ठोस पहल करने की मांग की।
विज्ञापन

सांसद राम सकल ने बताया कि विस्थापितों का मुद्दा राज्यसभा में उठाया गया है। कहा कि सोनभद्र व सिंगरौली जिले में स्थापित एनसीएल की ककरी, बीना, खड़िया, दुद्धीचुआ, निगाही, झिगुरदह तथा एनटीपीसी रिहंद व सिंगरौली, विंध्यनगर आदि परियोजनाओं में बड़े पैमाने पर लोग विस्थापित हुए हैं। उनमें से तमाम लोगों को अभी तक मुआवजा व नौकरी नहीं दी गई है। ऐसी स्थिति में स्थानीय युवाओं के लिए नौकरी आरक्षित करने की मांग की गई है। विशेष रूप से एनसीएल सिंगरौली व एनटीपीसी सोनभद्र में स्थानीय युवक एवं विस्थापित परिवार नौकरी न मिलने के कारण दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। स्थिति यह है कि उन्हें संविदा कंपनियों में भी रोजगार नहीं दिया जा रहा है। लोग धरना प्रदर्शन व उपवास करने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि जिन विस्थापितों का मुआवजा अभी तक वितरित नहीं किया गया है, उन्हें तत्काल मुआवजा राशि दिलाने की मांग भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed