फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The incident will be investigated

बंद खदान से पत्थर दरकने की घटना की होगी जांच

Wed, 03 Jun 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
The incident will be investigated
सोनभद्र। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में मंगलवार को 2013 से लीज सीमा पूरी होने के कारण बंद पड़ी खदान के एक हिस्से से भारी मात्रा में पत्थर खिसकने की घटना की खनन विभाग जांच कराने की तैयारी कर रहा है। खनन अधिकारी का कहना है कि इस हादसे की दो दिन बाद जांच शुरू कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो, बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में बंद पड़ी खदान का एक हिस्सा मंगलवार को भसक गया। इससे काफी मात्रा में पत्थर का मलबा बगल के चालू खदान में गिरा। उसके बगल वाली खदान में ड्रीलिंग और विस्फोटक भरने का काम चल रहा था। गनीमत थी कि वहां कोई मजदूर अथवा टीपर काम पर नहीं था। दरअसल, खान सुरक्षा निदेशालय की जिम्मेदारी है कि वह खदानों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन कराएं। लेकिन सिर्फ कागजों पर ही औपचारिकता हो रही। खनन विभाग की थी जिम्मेदारी है कि वह निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दें। लेकिन यहां भी कार्य कागजों पर ही चल रहा। पूर्व में हुए हादसों में कई श्रमिक अपनी जान गवां चुके हैं। 2012 में 27 फरवरी को शारदा मंदिर के पीछे पहाड़ी धसकने से हुई घटना में 11 मजदूरों को जान गंवानी पड़ी थी। इसके अलावा बीते 28 फरवरी को शारदा मंदिर के सामने एक खदान में पत्थर धसकने से हुई घटना में पांच श्रमिकों की मौत हुई थी। उधर, खनन अधिकारी मुहम्मद महबूब ने बताया कि बंद खदान का एक हिस्सा भसकने के मामले की जांच कराई जाएगी। जांच प्रक्रिया दो दिन बाद शुरू की जाएगी। जांच में भी जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed