फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The heat will scorch even more... People are reeling under the scorching heat and heatwaves.

Sonebhadra News: अभी और झुलसाएगी गर्मी... लू और तपिश से लोग बेहाल

Thu, 23 Apr 2026 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The heat will scorch even more... People are reeling under the scorching heat and heatwaves.
रॉबर्ट्सगंज में प्रचंड धूप से बचने के लिए छाता लगाकर स्कूल से घर जाती छात्राएं। संवाद
सोनभद्र। जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। इसी बीच बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा में 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इससे रात के तापमान में कुछ राहत तो मिली, मगर दिन के तापमान में कोई राहत नहीं है। अधिकतम तापमान में मामूली बढ़त दर्ज हुई है। पूरे दिन चले गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से लू (हीट स्ट्रोक) से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह की तरफ से जारी बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम पारा 24.0 और अधिकतम पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके मुकाबले बुधवार को न्यूनतम पारा 32.0 और अधिकतम पारा 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं अधिकतम पारा 0.3 डिग्री बढ़ा है। अधिकतम पारा में बीते सात दिनों से कोई राहत नहीं है। दोपहर में जरूरी काम से ही लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि इन दिनों तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में इसके 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शरीर में पानी व नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लक्षणों में गर्म व शुष्क त्वचा, पसीना न आना, तेज नाड़ी, सांस लेने में तेजी, सिरदर्द, चक्कर, उल्टी, कमजोरी और भ्रम की स्थिति शामिल हैं। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के व सूती कपड़े पहनने, धूप में निकलते समय सिर व शरीर को ढकने तथा छाता, गमछा व चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी है। साथ ही दोपहर 12 से 4 बजे तक घर के अंदर रहने, यात्रा के दौरान पानी साथ रखने और लस्सी, छाछ, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है। इसके अलावा भारी व गहरे रंग के कपड़े न पहनने, खाली पेट बाहर न निकलने, शराब, चाय व कॉफी के सेवन से बचने तथा बच्चों व पशुओं को बंद वाहनों में न छोड़ने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed