फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The heat made people miserable, the temperature reached 42.4

Sonebhadra News: गर्मी ने किया बेहाल, पारा पहुंचा 42.4

Mon, 06 May 2024 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
The heat made people miserable, the temperature reached 42.4
सोनभद्र। सोनांचल में बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। पिछले सप्ताह तक तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ था। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान सीजन के सबसे उच्च स्तर पर 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को 42 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। सोमवार को दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ने लगा था। सुबह 10 बजे तक 30 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंच गया था। वहीं दोपहर में यह तापमान बढ़कर 42.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान बढ़ने से लोग बेहाल दिखे। इससे पहले 30 अप्रैल को 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। इसके बाद अधिकतम तापमान में 38 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज किया गया था। मगर दो दिन से फिर तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को धूप में न निकलने की सलाह दी जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 42.4 तथा न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed