फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a fight for a chair in a wedding ceremony the groom and bride side clashed

Chandauli News: वैवाहिक समारोह में हुई कुर्सी की जंग, घराती-बराती भिड़े, चाकू चला, एक की मौत, पुलिस मौके पर

Wed, 30 Apr 2025 11:10 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 30 Apr 2025 11:10 PM IST
सार

शादी समारोह में कुर्सी न मिलने का मामला इतना बढ़ गया कि घराती और बराती आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई और चाकू चल गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले मामला शांत कराया और तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है।
 

विज्ञापन
There was a fight for a chair in a wedding ceremony the groom and bride side clashed
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में कुर्सी पर बैठने को लेकर घराती-बराती भिड़ गए। इस दौरान बरात में शामिल एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह विवाद संपन्न कराया गया। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जाेगिनी गांव निवासी शिवशंकर यादव के घर चंदौली जिले के नौगढ़ थाना अंतर्गत लालतापुर गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा की रस्म के बाद बराती भोजन करने के लिए चले गए। दूसरी ओर जयमाल की रस्म शुरू हो गई। इसी दौरान घराती पक्ष के कुछ लड़कों ने खाना खा रहे कुछ बरातियों से कुर्सी देने को कहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने बरात में शामिल रॉबर्ट्सगंज के नागनार हरैया निवासी विकास यादव (20) के पेट में चाकू घोंप दिया। विकास लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। आनन-फानन साथी युवक विकास को लेकर पास में स्थित मिर्जापुर जिले के राजगढ़ सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, विवाद की सूचना पर करमा एसओ राजेश सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर माहौल शांत कराया। फोर्स की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी हुईं। करमा एसओ राजेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग नशे में धुत थे। कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद में मारपीट के दौरान चाकूबाजी में युवक की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed