फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The greatest examples of friendship are Krishna and Sudama

मित्रता के सबसे बड़े उदाहरण हैं कृष्ण और सुदामा

Fri, 12 Mar 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
The greatest examples of friendship are Krishna and Sudama
रेणुकूट। खाड़पाथर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पं. दीपकृष्ण जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों पर प्रवचन दिए। सातवें दिन कृष्ण के अलग-अलग लीलाओं का वणन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि मित्रता कैसे निभाई जाए यह भगवान श्री कृष्ण सुदामा जी से समझ सकते हैं। कहा कि जब जब भी भक्तों पर विपदा आ पड़ी है। प्रभु उनका तारण करने अवश्य आए हैं। गीता परिवार की तरफ से कस्बे में चल रही सात दिवसीय कथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कथा व्यास ने कहा कि जो भी भागवत कथा का श्रवण करता है उसका जीवन तर जाता है। भागवत कथा समापन होने पर दक्षिण मुखी हनुमान जी की झांकी भी निकाली गई। इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुड्डू यादव, राजेश पाण्डेय, मुन्ना पांडेय, राजीव सिन्हा, वीर बहादुर सिंह, भानु सिंह, भुपेंद्र सिंह, आशीष शुक्ला, सुमन जी,नीरज शर्मा, राकेश सिंह, यतीस पटेल, पियूष जायसवाल, तेज बहादुर, विक्की यादव, अनुपम मिश्रा, छोटू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed