{"_id":"6a0b68950d0771811c00952e","slug":"the-government-should-roll-back-the-hiked-prices-of-petroleum-products-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-146630-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतें वापस ले सरकार
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी।संवाद
सोनभद्र। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार ईंधन और गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ा रही है, इससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ गई है और इसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है।
राष्ट्रपति से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी कीमतें वापस लेने, घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दाम कम करने तथा महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी नीति लागू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में फरीद अहमद, जितेंद्र पासवान, कमलेश ओझा, राजीव त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। संवाद