फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   The government got the ITI exams stopped, the students submitted a memorandum to the DM

आईटीआई की रुकी परीक्षाएं कराए सरकार

Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The government got the ITI exams stopped, the students submitted a memorandum to the DM
आईटीआई के छात्रों ने मंगलवार को डीएम अभिषेक सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा। वर्ष 2017 से 20 तक के रुके सभी परीक्षा परिणाम को शीघ्र जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल छात्र रजत शर्मा, साइमन दास, नीतीश कुमार, शनि, अजीत, रितिकेश, शरद शर्मा आदि का कहना था कि वर्ष 2017 के बैक पेपर और वर्ष 2017 के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिए विद्यार्थियों के बैक पेपर का रिजल्ट अब तक नहीं आया है। वर्ष 2018 बैच के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के कई विषयों की परीक्षा रुकी है। वर्ष 2019 और 2020 की परीक्षा अभी तक नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि परीक्षाएं कब से होंगी। परीक्षा और परिणाम पर असमंजस से विद्यार्थी आगे की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। विभिन्न नौकरियों के लिए आवेदन में भी असुविधा हो रही है। छात्रों ने कहा कि सभी पाठ्यक्रम की परीक्षाएं सरकार के निर्देशानुसार कराई जाएं या उन्हें प्रोन्नत करते हुए रिजल्ट घोषित किया जाए। ज्ञापन की प्रतिलिपि सीएम, राज्यपाल और प्रधानमंत्री को भी प्रेषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed